Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

तमिलनाडु में मंत्रियों को विभाग आवंटित, CM विजय ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय; देखें लिस्ट

निर्मलकुमार को ऊर्जा एवं विधि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिफारिश पर 10 मई को उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। लोकभवन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लोक भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय लोक प्रशासन, सामान्य प्रशासन, पुलिस, महिला एवं युवा कल्याण, बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगजनों के कल्याण, नगरपालिका प्रशासन और शहरी एवं जल आपूर्ति विभाग संभालेंगे।

Advertisement

एन आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग आवंटित किया गया है। इसी प्रकार, अधव अर्जुन को लोक निर्माण (भवन, राजमार्ग और छोटे बंदरगाह) और खेल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

लोकभवन के मुताबिक, डॉ. के. जी. अरुणराज तमिलनाडु के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री होंगे। के ए सेंगोट्टियन विजय सरकार के वित्त मंत्री होंगे। लोकभवन के मुताबिक, पी. वेंकटरमनन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और आर. निर्मलकुमार को ऊर्जा एवं विधि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement
×