Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup : सचिन से बातचीत ने बदली संजू की किस्मत, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के बाद किया खुलासा

मैने सचिन सर से लंबी बातचीत की थी : संजू सैमसन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup : संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय सचिन तेंदुलकर से लंबी बातचीत को देते हुए कहा कि पिछले दो महीने से वह लगातार इस महान बल्लेबाज के संपर्क में थे। सैमसन को पिछले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिये 'प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' चुना गया।

सैमसन ने कहा, ''पिछले दो महीने से मैं सचिन सर से लगातार संपर्क में था। मैने उनसे लंबी बात की। उनसे मार्गदर्शन मिलने से बेहतर क्या हो सकता है। जिसने भी मेरा समर्थन किया, मैं उनका शुक्रगुजार हूं।'' विश्व कप से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे सैमसन ने कहा, ''यह सपने जैसा है। मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास शब्द या भाव नहीं है।''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो इसकी शुरूआत एक दो साल पहले हुई। जब मैं 2024 विश्व कप टीम में था लेकिन खेला नहीं। मैं सोचता रहा और काम करता रहा। न्यूजीलैंड श्रृंखला के बाद मैं टूट गया था, मेरे सपने टूट गए थे। मैं सोच रहा था कि क्या करूं लेकिन ईश्वर ने कुछ और ही सोच रखा था। सपने देखने का साहस करने का मुझे फल मिला। कई पूर्व खिलाड़ियों ने मेरी मदद की।''

Advertisement

Advertisement
×