Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Swiggy Food Safety: स्विगी की नई पहल, खाद्य सुरक्षा शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन शुरू

Swiggy Food Safety: खाद्य व पेय पदार्थों की ऑनलाइन ऑर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने के साथ अपने ऐप के 'हेल्प' खंड में 'फूड सेफ्टी' चैनल सोमवार को शुरू किया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Swiggy Food Safety: खाद्य व पेय पदार्थों की ऑनलाइन ऑर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने के साथ अपने ऐप के 'हेल्प' खंड में 'फूड सेफ्टी' चैनल सोमवार को शुरू किया। इसके जरिये ग्राहक अपने ऑर्डर से जुड़ी खाद्य सुरक्षा संबंधी किसी भी चिंता या शिकायत की जानकारी दे सकेंगे।

यह कदम महाराष्ट्र जैसे राज्यों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्यभर में कथित तौर पर की गई कार्रवाई और दिल्ली के पांच सितारा होटलों में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद खाद्य सुरक्षा पर फिर से बढ़े ध्यान की पृष्ठभूमि में उठाया गया है।

Advertisement

ग्राहक 7948231850 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐप में बनाए गए समर्पित खंड के जरिये ग्राहक संक्षिप्त संदेश के साथ अपनी शिकायत साझा कर सकते हैं और संबंधित तस्वीरें भी साझा कर सकते हैं। शिकायत की स्थिति जानने के लिए उन्हें एक टिकट नंबर मिलेगा।

Advertisement

स्विगी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए समर्पित हेल्पलाइन पर फोन करने वाले उपयोगकर्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक लिंक भी भेजा जाएगा। इस लिंक के जरिये वे समस्या से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी और तस्वीरें साझा कर सकेंगे। दोनों ही मामलों में स्विगी की खाद्य सुरक्षा आश्वासन टीम प्राथमिकता के आधार पर उठाए गए मामलों की समीक्षा करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कारोबार अधिकारी सिद्धार्थ भाकू ने कहा, ''हम खाद्य सुरक्षा के मामले में अपने रेस्तरां साझेदारों के साथ लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही, हम ग्राहकों के लिए अपनी चिंताओं को साझा करने के तरीकों को और मजबूत कर रहे हैं।

ग्राहकों की प्रतिक्रिया हमेशा हमारे काम का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। संपर्क के ये अतिरिक्त माध्यम हमें जहां भी कोई कमी होगी, उसे पहचानने तथा दूर करने में और मदद करेंगे।''

कंपनी ने कहा कि ऐप पर उपलब्ध समर्पित हेल्पलाइन और चैनल स्विगी के लिए एक सूचना-संग्रह के साधन के रूप में भी काम करेंगे। इससे कंपनी को बार-बार सामने आने वाली शिकायतों की पहचान करने, रुझानों का पता लगाने, रेस्तरां साझेदारों के साथ संवाद करने और समग्र मंच पर निवारक उपायों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
×