Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bengal Violence : सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, टीएमसी पर लगा आरोप

उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम, सीने में करीब से मारी तीन गोलियां

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bengal Violence : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में प्रमुख भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में उन्हें बेहद करीब से तीन गोलियां मारीं, जिसके बाद अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे राज्य में तनाव फैल गया है।

बिरयानी खाने के दौरान हुआ हमला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ रथ बुधवार देर रात मध्यमग्राम इलाके में एक सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगों के साथ थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे वहां बिरयानी खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन गोलियां चंद्रनाथ के सीने में लगीं। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुवेंदु अधिकारी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

Advertisement

पांच साल से सुवेंदु के साथ थे चंद्रनाथ

चंद्रनाथ रथ पिछले पांच साल से सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी माने जाते थे और साए की तरह उनके साथ रहते थे। भारतीय जनता पार्टी ने इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से राज्य में राजनीतिक हिंसा लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिनों में सुवेंदु के पीए सहित पांच लोगों की हत्या हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement
×