Sutlej Silt Alert : सतलुज में गाद बढ़ने से नाथपा-झाकड़ी स्टेशन बंद होने का खतरा, 1,300 क्यूमेक्स पानी छोड़े जाने की संभावना
परियोजना बंद होने पर नाथपा बांध से 1,300 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की संभावना; प्रशासन ने नदी किनारे न जाने की अपील की
Advertisement
Sutlej Silt Alert : सतलुज में गाद (सिल्ट) की मात्रा लगातार बढ़ने से 1,500 मेगावाट क्षमता वाले नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन को बंद करना पड़ सकता है। परियोजना प्रबंधन और प्रशासन के अनुसार, परियोजना बंद होने की स्थिति में नाथपा बांध से करीब 1,300 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी सतलुज में छोड़ा जा सकता है। इससे नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
नदी किनारे जाने से बचने की अपील
स्थिति को देखते हुए प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने आम लोगों से सतलुज से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

