Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Surajkund Mela Accident : सूरजकुंड हादसे पर हरियाणा सरकार सख्त, सीएम सैनी ने दिए जांच और मुआवजे का आदेश

सूरजकुंड झूला हादसा : मुख्यमंत्री ने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Surajkund Mela Accident : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि फरीदाबाद के सूरजकुंड में झूला हादसा दुखद है और उन्होंने अधिकारियों को मेले एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झूला गिरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लोगों को बचाने की कोशिश में जान गंवाने वाले पुलिस निरीक्षक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है।

यह हादसा सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के दौरान हुआ। घटना के समय लगभग 19 लोग झूले पर सवार थे, जो अचानक हवा में झुक गया और फिर टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। मृतक की पहचान 58 वर्षीय पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद के रूप में हुई, जिन्हें 2019-20 में हरियाणा के राज्यपाल द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। सैनी ने घोषणा की कि सूरजकुंड हादसे में गंभीर रूप से घायलों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Advertisement

कुरूक्षेत्र में 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के समापन समारोह के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेले में लगे झूलों की हर दिन जांच की जाती है और इस मामले में एक रिपोर्ट तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना किस कारण से हुई, इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक सुरक्षा और कल्याण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सैनी ने कहा कि हरियाणा सूरजकुंड दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें आश्वासन दिया कि इस कठिन समय के दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल के निर्देश पर फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (अपराध) की देखरेख में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। रविवार को एक बयान में, हरियाणा पुलिस ने कहा कि हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिक और मेला परिसर में झूले लगाने के लिए जिम्मेदार मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
×