Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी : इतनी याचिकाएं तो इंसानों के लिए नहीं आतीं

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में उसके समक्ष दायर हो रही अंतरिम याचिकाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने टिप्पणी की कि आमतौर पर इंसानों से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में उसके समक्ष दायर हो रही अंतरिम याचिकाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने टिप्पणी की कि आमतौर पर इंसानों से जुड़े मामलों में भी इतनी अधिक संख्या में आवेदन नहीं आते। यह टिप्पणी उस समय की गई जब अधिवक्ताओं ने आवारा कुत्तों से संबंधित याचिकाओं का उल्लेख किया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि इस मामले में बुधवार को कई याचिकाओं पर सुनवाई होगी, जिसे तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ सुनेगी, जिसमें जस्टिस एन. वी. अंजारी भी शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं, विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों जैसे क्षेत्रों में, को देखते हुए न्यायालय ने पहले ही नसबंदी और टीकाकरण के बाद आवारा कुत्तों को निर्धारित आश्रयों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। यह मामला मीडिया रिपोर्टों के आधार पर स्वतः संज्ञान में लिया गया है।

Advertisement

दिल्ली विधानसभा में 'कुत्तों की गणना' पर भिड़े भाजपा और आप

Advertisement

नयी दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा विधायक व अन्य।
नयी दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा विधायक व अन्य।

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच हंगामा हुआ। भाजपा ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं ने सरकारी शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती में लगाने का झूठा दावा फैलाया। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केजरीवाल को पत्र लिखकर उनके बयान को 'गलत और भ्रामक' बताया और सार्वजनिक माफी की मांग की।

सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन भाजपा और आप विधायकों के बीच तीखी नोंक-झोंक के कारण कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने व्यवधान रोकने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी जारी रहने पर सदन को पहले आधे घंटे और बाद में अपराह्न 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दिनभर भाजपा और आप विधायकों ने सदन के बाहर भी विरोध और नारेबाजी की। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने शिक्षा निदेशालय की शिकायत पर सोशल मीडिया पर झूठे दावे फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Advertisement
×