Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Lok Sabha Disruption: लोकसभा में हंगामे पर सुनील जाखड़ का कांग्रेस पर हमला, 2022 पंजाब दौरे का किया जिक्र

Lok Sabha Disruption:  लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रस्तावित जवाब के दौरान कांग्रेस सांसदों द्वारा किए गए हंगामे को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। जाखड़ ने इस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सुनील जाखड़। फोटो ट्रिब्यून
Advertisement

Lok Sabha Disruption:  लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रस्तावित जवाब के दौरान कांग्रेस सांसदों द्वारा किए गए हंगामे को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। जाखड़ ने इस विवाद को 2022 में पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री के रद्द हुए दौरे से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए।

जाखड़ ने कहा कि लोकसभा में हुआ व्यवधान सामान्य राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीति का हिस्सा लगता है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक और मौजूदा घटनाओं में समानता दिखाई देती है।

Advertisement

हालांकि जाखड़ ने किसी कांग्रेस सांसद का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि उस समय पंजाब की सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार थे, वही अब संसद की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें, वर्ष 2022 में उस समय सुनील जाखड़ भी कांग्रेस में थे।

Advertisement

Advertisement
×