Sunil Jakhar ill: पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, जांच के बाद मिली छुट्टी
Sunil Jakhar ill: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को रविवार सुबह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सुबह करीब 5 बजे सांस लेने में तकलीफ और सीने...
Sunil Jakhar ill: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को रविवार सुबह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सुबह करीब 5 बजे सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत पंचकूला के एक अस्पताल ले जाया गया।
प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल, मोहाली रेफर कर दिया गया, जहां वह फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में थे। जाखड़ के करीबी सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
स्वास्थ्य कारणों के चलते सुनील जाखड़ आज पंजाब के राज्यपाल से होने वाली बैठक में पार्टी नेताओं के साथ शामिल नहीं हो सके। उनके नजदीकी सहयोगियों ने बताया कि अस्पताल में उनके विभिन्न चिकित्सकीय परीक्षण किए गए, ताकि परेशानी के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
हालांकि, फोर्टिस अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

