Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Sunetra Pawar Oath: राज्यपाल ने सुनेत्रा पवार को दिलाई शपथ, महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े घटनाक्रम के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार (62) ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह हाल ही में विमान हादसे में दिवंगत हुए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े घटनाक्रम के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार (62) ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह हाल ही में विमान हादसे में दिवंगत हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

इससे पहले राकांपा ने सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने की औपचारिक जानकारी देते हुए एक पत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह पत्र सौंपा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×