Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Students Poetry Recitation: मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा में छात्रों ने हिंदी-उज्बेक में कविताओं का पाठ किया

Students Poetry Recitation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल में हुई उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान उनकी कविताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की ओर से आयोजित अनौपचारिक रात्रिभोज में मोदी की कविता 'अभी तो सूरज उगा है'...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक में महात्मा गांधी स्मारक पर लोगों से बातचीत करते हुए। फोटो: पीटीआई के सौजन्य से पीएमओ द्वारा
Advertisement

Students Poetry Recitation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल में हुई उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान उनकी कविताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की ओर से आयोजित अनौपचारिक रात्रिभोज में मोदी की कविता 'अभी तो सूरज उगा है' पर संगीतमय प्रस्तुति दी गई और ताशकंद में विश्वविद्यालय के छात्रों ने उनकी कविताओं का पाठ किया।

अधिकारियों ने बताया कि 'ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज' के उज्बेक छात्रों ने प्रधानमंत्री के समक्ष उनकी कविताओं का हिंदी और उज्बेक दोनों भाषाओं में पाठ किया।

Advertisement

विश्वविद्यालय के चौथे वर्ष के छात्र केलदियोरोव दिलहुशबेक ने 'अभी तो सूरज उगा है' कविता का हिंदी में पाठ किया, जबकि तीसरे वर्ष की छात्रा दिलशोदा जुराबोएवा ने इसका उज्बेक अनुवाद पढ़ा। प्रधानमंत्री मोदी की एक अन्य कविता 'नए भारत के नए संकल्प' आत्मविश्वास और आकांक्षाओं से भरे 'नए भारत' की भावना को व्यक्त करती है। चौथे वर्ष के छात्र ओताबेक अमीरोव ने इसका हिंदी में पाठ किया, जबकि विश्वविद्यालय के तीसरे वर्ष के छात्र इक्रोमखुजा सादिल्लाएव ने इसका उज्बेक अनुवाद पढ़ा।

Advertisement

छात्रों ने मोदी की एक और रचना 'मानवता को कहीं न लग जाए दाग' का भी पाठ किया जो मानवता, करुणा और शांति पर केंद्रित है। तीसरे वर्ष की छात्रा ओरजू कुलदोशेवा ने इसे हिंदी में पढ़ा, जबकि विश्वविद्यालय की तीसरे वर्ष की छात्रा फयोजा अब्दुरसुलोवा ने इसका उज्बेक अनुवाद पढ़ा। अधिकारियों ने बताया कि इन कविताओं को श्रोताओं ने खूब सराहा प्रधानमंत्री 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा पर थे।

Advertisement
×