Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Students Ki Goonj : इंदौर में 12 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' में शामिल होंगे राहुल गांधी, 50,000 लोग जुटाने की तैयारी

पेपर लीक और बेरोजगारी पर घेराव की तैयारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राहुल गांधी। पीटीआई फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Students Ki Goonj : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 12 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक केंद्र इंदौर में कांग्रेस के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके लिए पार्टी करीब 50,000 विद्यार्थी जुटाने की कोशिश में है।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनने तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए 12 सितंबर को शहर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। चौकसे के मुताबिक, राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में इंदौर और आस-पास के क्षेत्रों से करीब 50,000 विद्यार्थियों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

'छात्रों की गूंज', कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया विद्यार्थी-संवाद अभियान है, जिसके तहत देश के अलग-अलग शैक्षणिक केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विपक्षी दल इस अभियान के जरिये प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, सरकारी भर्तियों में अनियमितता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement

Advertisement
×