Student Murder in Mandi: हिमाचल के मंडी स्थित गोपालपुर क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा की गला रेतकर हत्या
Student Murder in Mandi: बाइक सवार दो युवकों पर शक; पुलिस जांच में जुटी
Advertisement
Student Murder in Mandi: हिमाचल के मंडी जिले में स्थित सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड में दो बाइक सवार युवकों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Advertisement
पुलिस आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
Advertisement
×

