Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Storm Relief Support: आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों की मदद करें सपा कार्यकर्ता : अखिलेश

Storm Relief Support:  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण विभिन्न जिलों में हुए नुकसान के मद्देनजर राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर करने की मांग करते हुए अपने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अखिलेश यादव। फाइल फोटो
Advertisement

Storm Relief Support:  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण विभिन्न जिलों में हुए नुकसान के मद्देनजर राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर करने की मांग करते हुए अपने कार्यकर्ताओं का भी प्रभावित लोगों की मदद का आह्वान किया।

यादव ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आंधी-तूफान और बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में लखनऊ में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे आपदा के इस समय में सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करें।

Advertisement

यादव ने सरकार से राहत एवं बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करने, घायलों के अच्छे-से-अच्छे मुफ्त इलाज की तुरंत व्यवस्था करने, पीड़ितों को खाना-पानी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने, उनके रहने की अस्थायी व्यवस्था कराने, मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार कराने, जान-माल, फसल व वाहन आदि के नुकसान का आकलन करके मुआवजा दिलाने की मांग की।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को अचानक मौसम के करवट बदलने के कारण आए आंधी-तूफान के चलते हुए हादसों में 89 लोगों की मौत हो गयी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर पीड़ितों को राहत देने के आदेश दिये हैं।

Advertisement
×