Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Stone Pelting Incident: बिहार में मंत्री के वाहन को बनाया निशाना, पथराव के बाद जांच शुरू की गई

Stone Pelting Incident: बिहार के श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के वाहन पर मधुबनी जिले में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे उसके सामने का शीशा टूट गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बिहार के श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद। फ़ेसबुक फ़ोटो
Advertisement

Stone Pelting Incident: बिहार के श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के वाहन पर मधुबनी जिले में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे उसके सामने का शीशा टूट गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब मंत्री एक सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में मंत्री को कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। मधुबनी पुलिस ने एक बयान में बताया कि मंत्री रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खजौली थाना क्षेत्र के ताहर गांव पहुंचे थे।

Advertisement

वह शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को सांत्वना देने गए थे। पुलिस के मुताबिक मंत्री के दौरे के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके पर मौजूद महिलाओं के एक समूह को उकसाया और उन्हें वाहन के सामने खड़ा कर दिया।

Advertisement

इसके बाद समूह ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी तथा कथित तौर पर पथराव किया जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बयान में कहा गया है कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित की और उनके वाहन को सुरक्षित वहां से निकाला।

घटना की सूचना मिलने के बाद मिथिला प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मंत्री से भी मुलाकात की।

Advertisement
×