Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Stock Trading Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर बैंक अधिकारी बना ठगी का शिकार, 46.41 लाख गंवाए

Stock Trading Fraud: महाराष्ट्र के पालघर में एक सहकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी के साथ साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर 46.41 लाख रुपये की ठगी की। प्राप्त शिकायत के आधार पर मीरा-भायंदर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Stock Trading Fraud: महाराष्ट्र के पालघर में एक सहकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी के साथ साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर 46.41 लाख रुपये की ठगी की।

प्राप्त शिकायत के आधार पर मीरा-भायंदर वसई-विरार  पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें व्हाट्सऐप ग्रुप के कथित एडमिन भी शामिल हैं, जिनकी पहचान अभिनव राजपूत, विक्रांत ठाकुर, नीलम अग्रवाल और काव्या के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, पीड़ित वसई का निवासी है और मुंबई स्थित एक सहकारी बैंक की शाखा में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसने आरोप लगाया कि अप्रैल से जून 2024 के बीच उसे निवेश से जुड़े कई व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां आरोपियों ने खुद को प्रतिष्ठित निवेश कंपनियों का अधिकारी बताकर उसे शेयर में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

आरोपियों ने उसे कुछ मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिंक भेजे। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित को एक फर्जी 'सेबी' पंजीकरण प्रमाणपत्र भी दिखाया गया, जिससे वह भरोसे में आ गया और उसने ने दो महीने के भीतर अलग-अलग बैंक लेनदेन के जरिए कुल 46.41 लाख रुपये का निवेश किया।

धोखाधड़ी का पता तब चला जब एप पर उसे 8.12 करोड़ रुपये से अधिक का कथित मुनाफा दिखाया गया, लेकिन वह अपनी रकम निकाल नहीं पाया। जब उसने आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने पैसे जारी करने के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त 'कर' की मांग की।

इसी दौरान उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
×