Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Stock Market Today: टाटा स्टील, L&T में गिरावट, HCL Tech-Infosys में तेजी, रुपया संभला

Stock Market Today: ब्रेंट क्रूड 91.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने और पश्चिम एशिया तनाव से निवेशक सतर्क, सेंसेक्स में टाटा स्टील, L&T टॉप लूजर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.19 अंक टूटकर 77,070.93 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी भी 59 अंक फिसलकर 24,096.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटर्नल, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त में रहे।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 5.59 प्रतिशत तक टूटा। जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में मामूली बढ़त दर्ज की गई।

Advertisement

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,651.53 करोड़ रुपये के शेयर की खरीदारी की। सेंसेक्स मंगलवार को 492.70 अंक और निफ्टी 132.75 अंक टूटकर बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे चढ़कर 95.73 प्रति डॉलर पर

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में केवल एक पैसे चढ़कर 95.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में चिंता के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा, जबकि डॉलर सूचकांक में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश से इसे समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.72 प्रति डॉलर पर खुला।

बाद में 95.73 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को 13 पैसे टूटकर 95.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत फिसलकर 99.56 पर रहा।

Advertisement
×