Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: आईटी शेयरों की लिवाली से सेंसेक्स 245 अंक चढ़ा, रुपया 10 पैसे फिसला

Indian Stock Market: दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार; सेंसेक्स 77,191 और निफ्टी 24,147 के पार, डॉलर के मुकाबले रुपया 95.55 पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Indian Stock Market: आईटी शेयरों में लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी के दम पर दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार देखा गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 245.56 अंक चढ़कर 77,191.80 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 54.20 अंक बढ़कर 24,147.50 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन और पावर ग्रिड में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

Advertisement

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक पिछड़ने वालों में शामिल रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 298.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 95.55 पर आया

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी और कच्चे तेल की आपूर्ति में लगातार व्यवधानों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.55 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि डॉलर के थोड़ा कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से घरेलू मुद्रा में तेज गिरावट पर लगाम लगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.54 पर खुला और फिर फिसलकर 95.55 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पति को शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 99.14 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.48 प्रतिशत गिरकर 89.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 298.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
×