Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Stock Market Today: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 283 अंक चढ़ा; रुपया भी मजबूत

सेंसेक्स 74,812 और निफ्टी 23,414 के पार; शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। हालांकि, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली घरेलू शेयर बाजार के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 283.66 अंक बढ़कर 74,812.74 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 85.55 अंक की बढ़त के साथ 23,414.55 पर था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त में रहे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहा, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,809.99 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। मंगलवार को सेंसेक्स 329.91 अंक की गिरावट के साथ 74,529.08 पर और निफ्टी 85.30 अंक टूटकर 23,329 पर बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.57 प्रति डॉलर पर

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई मुद्राओं में व्यापक सुधार के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, आगे चलकर मुद्रा बाजार की दिशा मुख्य रूप से भू-राजनीतिक घटनाक्रम से तय होगी। कच्चे तेल की नरम कीमतें रुपये के लिए प्रमुख समर्थन बनी हुई हैं, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर में बढ़ोतरी के बाद डॉलर में मजबूती और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली रुपये के लिए मुख्य चिंताएं हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.58 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 95.57 के स्तर तक पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 100.70 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.27 डॉलर प्रति बैरल पर था। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 283.66 अंक बढ़कर 74,812.74 पर और निफ्टी 85.55 अंक की बढ़त के साथ 23,414.55 पर पहुंच गया।

Advertisement
×