Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Stock Market Opening Today: सेंसेक्स 77422, निफ्टी में गिरावट, रुपये ने शुरुआती नुकसान से वापसी की

मुंबई, 27 अगस्त - वैश्विक अनिश्चितता से घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 45.17 अंक टूटकर 77,422.70 पर खुला, थोड़ी देर में 108.80 अंक गिरकर 77,368.68 पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.17 अंक टूटकर 77,422.70 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 6.40 अंक फिसलकर 24,202.45 अंक पर आ गया।

थोड़ी ही देर में सेंसेक्स 108.80 अंक की गिरावट के साथ 77,368.68 अंक पर और निफ्टी 26.15 अंक टूटकर 24,189.70 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फाइनेंस के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है।

Advertisement

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 502.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 183.15 अंक और निफ्टी 126.80 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे चढ़कर 95.40 प्रति डॉलर

रुपया शुरुआती नुकसान से उबरते हुए बृहस्पतिवार को सुबह के कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर आ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.50 प्रति डॉलर पर खुला। फिर टूटकर 95.52 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट है।

हालांकि, घरेलू मुद्रा ने जल्द ही नुकसान की भरपाई की और चार पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा। रुपया मंगलवार को 26 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.44 पर बंद हुआ था। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर बुधवार को भारतीय विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.14 पर रहा।

Advertisement
×