Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कच्चे तेल में गिरावट से उछला शेयर मार्केट, Sensex-Nifty में तेजी, रुपया भी मजबूत

Sensex Today: डोनाल्ड ट्रंप के ईरान समझौते के संकेत से ग्लोबल सेंटीमेंट पॉजिटिव; सेंसेक्स 650+ अंक उछला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sensex Today: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में वार्ता में प्रगति का दावा करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है।

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान से भी घरेलू शेयर बाजारों में तेजी को समर्थन मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 218 अंक की बढ़त के साथ 24,250.85 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.67 प्रतिशत गिरावट के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,621.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 0.33 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ था।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे ''प्रोजेक्ट फ्रीडम'' को भी निलंबित कर दिया है। साथ ही दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति हुई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर मंगलवार को जानकारी दी, '' ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।''

रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर 94.95 प्रति डॉलर पर

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत देने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट से रुपया थोड़ा संभला है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों के मद्देनजर आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कुछ हद तक कम होने से तेल की कीमतें टूटकर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 23 पैसे चढ़कर 94.95 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गया। रुपया बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.10 पर कारोबार कर रहा था। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.28 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 अंक पर जबकि निफ्टी 218 अंक की बढ़त के साथ 24,250.85 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.32 प्रतिशत गिरावट के साथ 108.42 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,621.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
×