Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Stock Market : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 361 अंक लुढ़का, ऐतिहासिक निचले स्तर पर रुपया

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और रुपये की कमजोरी से निवेशकों में घबराहट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Stock Market : वैश्विक मोर्चे पर बढ़ते तनाव और घरेलू मुद्रा में आई रिकॉर्ड कमजोरी का सीधा असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई। होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में पैदा हुए नए तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है, जिससे बाजार खुलते ही लाल निशान पर आ गया।

शेयर बाजार के साथ-साथ मुद्रा बाजार से भी चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.40 रुपये पर पहुंच गया। रुपये की इस रिकॉर्ड गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव भी 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 113.22 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Advertisement

सेंसेक्स और निफ्टी के आंकड़े

मंगलवार सुबह बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 361.62 अंक टूटकर 76,907.78 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 134.90 अंक फिसलकर 23,980.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की शीर्ष 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और मारुति के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।

Advertisement

वैश्विक बाजारों का रुख

दूसरी ओर, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में मामूली तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों की बात करें तो हांगकांग का हैंग सेंग भी गिरावट में रहा, जबकि अमेरिकी बाजार सोमवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थे। आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,835.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे, लेकिन मंगलवार को वैश्विक अस्थिरता बाजार पर हावी रही।

Advertisement
×