Stock Market Crash: शुरुआती कारोबार में लुढ़का भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 385 अंक टूटा
Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स...
Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 385.82 अंक टूटकर 81,794.65 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 91.5 अंक फिसलकर 25,141 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।
यह भी पढ़ें: Rupee all-time low: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले कीमत पहुंची 91 रुपये 28 पैसे
वहीं इटर्नल, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन और टाटा स्टील के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि चीन के एसएसई कम्पोजिट में मामूली बढ़त रही।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.19 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,938.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,665.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

