Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

शेयर बाजार में तेजी: Sensex 504 अंक उछला, Nifty 24198 के पार, 4 दिन की गिरावट थमी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 504.32 अंक बढ़कर 77,416.16 पर और निफ्टी 118.85 अंक बढ़कर 24,198.55 पर पहुंचा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

वैश्विक बाजारों में सुधार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। अमेरिकी सरकारी बॉन्ड प्रतिफल की दरों में नरमी से वैश्विक बाजार धारणा में सुधार हुआ है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504.32 अंक उछलकर 77,416.16 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स में लगातार चार कारोबारी सत्रों में गिरावट दर्ज की गई थी। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी लगातार सात सत्रों की गिरावट के बाद संभला। यह 118.85 अंक बढ़कर 24,198.55 अंक पर रहा।

Advertisement

सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़त में थे। इटर्नल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 5.74 प्रतिशत उछला। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत चढ़कर 91.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 407.99 करोड़ रुपये के शेयर की खरीदारी की। सेंसेक्स बुधवार को 325.78 अंक और निफ्टी 76.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी कोष द्वारा लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की पुनर्खरीद दोगुनी करने की घोषणा के बाद डॉलर सूचकांक मई के अंत के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गया। इससे अमेरिका में लंबी अवधि के बॉन्ड पर प्रतिफल दरें नीचे आईं और डॉलर की प्रतिफल संबंधी बढ़त कम हुई।

इसके अलावा, फेडरल रिजर्व द्वारा आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम होने से भी डॉलर पर दबाव है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.57 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 95.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को लगभग स्थिर कारोबार करता हुआ एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 95.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.82 पर आ गया।

Advertisement
×