Srinagar flights cancelled : बर्फबारी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 50 उड़ानें रद्द
Srinagar flights cancelled : कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मंगलवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से आने और जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम की वजह से अब तक कुल...
Srinagar flights cancelled : कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मंगलवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से आने और जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम की वजह से अब तक कुल 50 उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें आठ आगमन और आठ प्रस्थान की उड़ानें शामिल हैं।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर लगातार बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए एयरलाइंस ने आज के लिए कुछ उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा जानकारी और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क बनाए रखें।
उड़ानें रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में फंस गए हैं। ये पर्यटक सप्ताहांत और गणतंत्र दिवस की छुट्टियां घाटी में बिताने के बाद वापस लौटने वाले थे। मौसम साफ होने तक उड़ान संचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

