Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

श्रीलंका की कार्रवाई: अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sri Lanka : श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी एक नौका जब्त की है। नौसेना ने एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां सोमवार को डेल्फ्ट द्वीप के पास उत्तरी समुद्री क्षेत्र में की गईं।

बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 10 भारतीय मछुआरों और जब्त की गई नौका को कानूनी कार्रवाई के लिए जाफना के मायलिड्डी स्थित मत्स्य निरीक्षक के हवाले कर दिया गया है। एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर दोनों देशों के मछुआरों की गिरफ्तारियां होती रहती हैं।

Advertisement

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में एक विवादास्पद विषय बना हुआ है। बयान के मुताबिक, वर्ष 2025 में श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 346 भारतीय मछुआरों को पकड़ा और 44 नौका जब्त कीं।

Advertisement

Advertisement
×