Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तेलंगाना में तेज रफ्तार ने ली 4 स्टूडेंट‍्स की जान

पेड़ से टकराकर कार के हुए दो टुकड़े

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
symbolic image
Advertisement
तेलंगाना के हैदराबाद में मिर्जागुडा के निकट एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे चार स्टूडेंट‍्स की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मोकिला थाना क्षेत्र में देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच हुई और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुर्घटना का कारण वाहन को तेज रफ्तार से चलाना था। एक अधिकारी ने बताया, ‘कार में कॉलेज के 18 से 21 वर्ष की आयु के पांच विद्यार्थी सवार थे। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई।’ उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के दो हिस्से हो गये। अधिकारी ने बताया कि एक छात्रा इस दुर्घटना में बच गई और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×