Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

IIT दिल्ली में दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी- तेजी से बदलती दुनिया में वही आगे बढ़ेंगे, जो लगातार सीखते रहेंगे

कहा- जिज्ञासा बनाए रखें, चुनौतियों को अवसर में बदलने का साहस रखें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पीटीआई फोटो
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे। मोदी ने छात्रों से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनमें नए समाधान खोजने का साहस होता है, उनके लिए चुनौतियां ही अवसर बन जाती हैं। उन्होंने कहा, ''आज दुनिया तेजी से बदल रही है। कोई नहीं कह सकता कि 20-30 साल बाद क्या होगा। जिंदगी में अपनी जिज्ञासा बनाए रखें... सीखने की इच्छा को जिंदा रखें। जो सीखते हैं, वही जीतते हैं।''

Advertisement

मोदी ने कहा कि जो लोग नयी स्थितियों और चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं, वे चुनौतियों को अवसरों में बदल देते हैं और ''यही बात आपने IIT दिल्ली में सीखी है।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ''आज देश में हमारे युवाओं के लिए नए-नए क्षेत्र उभर रहे हैं।''

Advertisement

मोदी ने कहा कि दुनिया में शक्ति का संतुलन हर पल बदल रहा है और इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत प्रौद्योगिकी की गति है। मोदी ने कहा कि IIT दिल्ली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी कुछ नयी पहल भी शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा, ''इसके लिए भी मैं आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।''

उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जब सरकार ने इस दिशा में कदम उठाए, तो कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या भारत ऐसा कर पाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ''लेकिन आज पहली सेमीकंडक्टर इकाई में उत्पादन शुरू हो गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि चिप से लेकर पोतों तक, सब कुछ यहीं आपके हाथों से बनेगा।'' दीक्षांत समारोह में 587 पीएचडी शोधार्थियों समेत 3,000 से अधिक छात्रों को डिग्रियां दी गईं।

Advertisement
×