Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Sonipat Police Encounter : पुलिस मुठभेड़ में 25 मुकदमों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, हवलदार को लगी गोली

सोनीपत में तड़के गोलियों की गूंज, बड़ी वारदात टली, हत्या के दो मामलों में उम्रकैद काट रहा था आरोपी, पैरोल जंप कर रच रहा था एक और ग्रामीण के कत्ल की साजिश; पुलिस आयुक्त ने किया घटनास्थल का दौरा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत की पुलिस आयुक्त (सीपी) ममता सिंह घटनास्थल का दौरा करतीं हुईं।
Advertisement

Sonipat Police Encounter :  जिला के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर गोपाल मारा गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र के हाथ में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हुए गोपाल को खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गांव अटायल निवासी गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। वह इसी साल मार्च में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन 30 मई को वापस आत्मसमर्पण करने के बजाय फरार हो गया। भूमिगत होने के बाद उसने पानीपत में एक और गन्नौर क्षेत्र में तीन वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला दी थी। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म सहित करीब 25 संगीन मामले दर्ज थे।

Advertisement

खेतों में घेराबंदी, साढ़े छह बजे हुई मुठभेड़

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र अस्पताल में उपचाराधीन।
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र अस्पताल में उपचाराधीन।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपाल क्षेत्र के एक अन्य ग्रामीण की हत्या का षड्यंत्र रचकर इलाके में घूम रहा है। इसी आधार पर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सीआईए-1 और गन्नौर पुलिस की संयुक्त टीम ने खुबडू के खेतों में उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उसने गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायर किए। घायल हवलदार देवेंद्र का खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

Advertisement

पुलिस आयुक्त बोलीं-ग्रामीण की जान बचाई

मुठभेड़ के बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और अस्पताल पहुंचकर घायल हवलदार का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक निर्दोष ग्रामीण की जान बच गई है। पूरे घटनाक्रम की नियमानुसार गहन जांच करवाई जा रही है। फिलहाल गैंगस्टर गोपाल के शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
×