Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

  कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को सांस संबंधी परेशानी के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को सांस संबंधी परेशानी के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। नियमित जांच के दौरान पता चला कि सर्दी और वायु प्रदूषण के कारण उनका ब्रोन्कियल अस्थमा बढ़ गया था। सोनिया गांधी को खांसी की समस्या समय-समय पर रहती है और वह इसे लेकर जांच कराती रहती हैं। सोमवार शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं और एंटीबायोटिक्स सहित अन्य दवाओं से उनका उपचार जारी है। अस्पताल ने बताया कि एहतियातन उन्हें निगरानी में रखा गया है। उपचार का असर हो रहा है और चिकित्सक उनकी सेहत का आकलन करने के बाद एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी देने का निर्णय लेंगे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×