Solar Industries: वैश्विक विस्तार की ओर सोलर इंडस्ट्रीज, 12,951 करोड़ में ओम्निया होल्डिंग्स खरीदेगी
Solar Industries: सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह करीब 1.355 अरब अमेरिकी डॉलर (12,951 करोड़ रुपये) के पूर्ण नकद सौदे में दक्षिण अफ्रीका की कंपनी ओम्निया होल्डिंग्स लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी। सोलर इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली...
Advertisement
Solar Industries: सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह करीब 1.355 अरब अमेरिकी डॉलर (12,951 करोड़ रुपये) के पूर्ण नकद सौदे में दक्षिण अफ्रीका की कंपनी ओम्निया होल्डिंग्स लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी।
सोलर इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सोलर एसए इन्वेस्टमेंट्स प्रोपराइटरी ने कहा कि उसने अंतिम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनके तहत सोलर एसए इन्वेस्टमेंट्स प्रोपराइटरी लिमिटेड (सोलर एसए) पूर्ण नकद सौदे में ओम्निया के सभी बकाया शेयर का अधिग्रहण करेगी।
Advertisement
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह सौदा कुछ सामान्य शर्तों के पूरा होने के अधीन है। इनमें जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलना और ओम्निया के शेयरधारकों की मंजूरी शामिल है।
Advertisement
Advertisement
×

