Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ग्वालियर किले में आपत्तिजनक रील का मामला, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

गुर्जर ने बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक ग्वालियर किला में एक रूसी महिला पर्यटक के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मनीष यादव ने बताया कि यह रील दो दिन पहले उस समय शूट की गई थी, जब विदेशी पर्यटकों का एक समूह किले का दौरा कर रहा था। उन्होंने कहा कि राधे गुर्जर ने एक रूसी महिला पर्यटक को अपने साथ वीडियो शूट करने के लिए राजी किया। महिला एक सामान्य रील रिकॉर्ड करने के लिए सहमत हो गई, लेकिन आरोपी ने वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अश्लील टिप्पणी की। चूंकि महिला को हिंदी समझ में नहीं आती थी, इसलिए वह मुस्कुराती रही।

Advertisement

अधिकारी के अनुसार, गुर्जर ने बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी पहले फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर ग्वालियर लाया गया। इस वीडियो से ग्वालियर और देश की छवि धूमिल हुई है। गुर्जर ने दावा किया है कि उसने वीडियो हटा दिया है, माफी मांगी है और भविष्य में इस तरह की सामग्री न बनाने का वादा किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
×