Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Smuggler Arrested: भारत-नेपाल बॉर्डर पर ड्रग्स के साथ मणिपुर की महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Smuggler Arrested: सशस्त्र सीमा बल  और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की एक संयुक्त टीम ने सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर मणिपुर की एक महिला को 2.5 किलोग्राम प्रतिबंधित मेथाक्वालोन के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर पिलर नंबर 517/2 के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Smuggler Arrested: सशस्त्र सीमा बल  और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की एक संयुक्त टीम ने सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर मणिपुर की एक महिला को 2.5 किलोग्राम प्रतिबंधित मेथाक्वालोन के साथ गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर पिलर नंबर 517/2 के पास शनिवार को संयुक्त जांच अभियान के दौरान उसके ट्रॉली बैग में बने एक खास गुप्त खाने से बरामद इस प्रतिबंधित पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर इस पदार्थ के मेथाक्वालोन होने की पुष्टि हुई। आरोपी महिला की पहचान मणिपुर के पचई गांव की रहने वाली टी. सांग मार्घिंग (30) के तौर पर हुई है, जो नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थी।

Advertisement

एसएसबी की सहायक सेनानायक प्रिया यादव ने कहा कि सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement
×