Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Skyroot Aerospace's Vikram-1: भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को नई उड़ान, 'विक्रम-1' के कक्षीय प्रक्षेपण की तैयारी तेज: प्रधानमंत्री मोदी

Skyroot Aerospace's Vikram-1: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस निजी क्षेत्र में विकसित भारत के पहले प्रक्षेपण यान 'विक्रम-1 का पहला कक्षीय प्रक्षेपण करने जा रहा है जो भारत की अंतरिक्ष यात्रा में 'एक ऐतिहासिक नया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC SHAR) में मीडिया विज़िट के दौरान स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट को लॉन्च करने की अंतिम तैयारियां चल रही हैं। फोटो: पीटीआई
Advertisement

Skyroot Aerospace's Vikram-1: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस निजी क्षेत्र में विकसित भारत के पहले प्रक्षेपण यान 'विक्रम-1 का पहला कक्षीय प्रक्षेपण करने जा रहा है जो भारत की अंतरिक्ष यात्रा में 'एक ऐतिहासिक नया अध्याय' है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि चार चरणों वाला यह रॉकेट तेज और आवश्यकता के अनुसार उपग्रह प्रक्षेपण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा,'' भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक नया पड़ाव। आज पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे स्काईरूट एयरोस्पेस निजी क्षेत्र में विकसित भारत के पहले प्रक्षेपण यान 'विक्रम-1' का पहला कक्षीय प्रक्षेपण करेगा।''

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मिशन भारत के युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों के कारण नवाचार और उद्यम के लिए नए अवसर खुल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को इस प्रक्षेपण की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। 'विक्रम-1' नयी ऊंचाइयों को छुए, इतिहास रचे और नवाचार की दिशा में एक पीढ़ी को प्रेरित करे।''

प्रधानमंत्री ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से इस ऐतिहासिक मिशन को देखने और स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को शुभकामनाएं देने की भी अपील की।

Advertisement
×