Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सिरसा डेरा प्रमुख को फिर पैरोल, 16वीं बार जेल से बाहर

साध्वी बलात्कार मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 30 दिन की पैराेल मिली है। वह मंगलवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

साध्वी बलात्कार मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 30 दिन की पैराेल मिली है। वह मंगलवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला और अपने काफिले के साथ सिरसा डेरे पहुंचा। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। साल 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद वह 16वीं बार जेल से बाहर आया है। बीती जनवरी में भी उसे पैरोल दी गई थी। उससे पहले वह अगस्त 2025 में 40 दिन की पैरोल, अप्रैल 2025 में 21 दिन की फरलो और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। उसे एक अक्तूबर 2024 को भी 20 दिन की पैरोल दी गई थी। इसके कुछ दिन बाद पांच अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव हुए थे। वह अगस्त 2024 में 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से करीब दो सप्ताह पहले फरवरी 2022 में तीन सप्ताह की फरलो मिली थी।

Advertisement
Advertisement
×