Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Silver Price: अचानक चांदी में आया 13,553 रुपये का उछाल, अब तक के रिकार्ड स्तर 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची

Silver Price: निवेशकों की मजबूत मांग और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को चांदी की कीमत ने ऐतिहासिक छलांग लगाई। वायदा कारोबार में चांदी पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। iStock
Advertisement

Silver Price: निवेशकों की मजबूत मांग और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को चांदी की कीमत ने ऐतिहासिक छलांग लगाई। वायदा कारोबार में चांदी पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 13,553 रुपये या 4.71 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Advertisement

वैश्विक बाजार में भी रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा अनुबंध की कीमत 5.81 अमेरिकी डॉलर या 6.56 प्रतिशत उछलकर 94.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

Advertisement

क्यों चढ़ रही है चांदी?

विश्लेषकों के अनुसार औद्योगिक मांग में तेजी, सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में बढ़ती रुचि ने चांदी की कीमतों को मजबूत समर्थन दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के कारोबारी सत्रों में चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे निवेशकों का रुझान इस कीमती धातु की ओर तेजी से बढ़ा है।

निवेशकों की नजर आगे पर

बाजार जानकारों के मुताबिक, यदि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रहती है और औद्योगिक सेक्टर से मांग मजबूत रहती है, तो चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती का रुझान आगे भी जारी रह सकता है।

Advertisement
×