Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Sikh Protest : सिख युवकों की रिहाई और मंड की गिरफ्तार की मांग को लेकर एनएच 44 जाम, पुलिस ने छोड़े अश्रु गैस के गोले

सिख नेताओं द्वारा संगत के साथ पंजोखरा गुरुद्वारा में हुई बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sikh Protest : ऑल इंडिया एंटी खालिस्तानी फ्रंट के नेशनल प्रेसिडेंट गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी और उन पर हुए कथित हमले में गिरफ्तार दो सिख युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर हरियाणा कमेटी के नेतृत्व में सिख संगत ने आज एनएच 44 को दोनों ओर से जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि आंदोलनकारियों को तीतर बितर करने के लिए पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाने के बाद अश्रु गैस का प्रयोग भी किया लेकिन जाम नहीं खुला। इस मामले को लेकर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब से लेकर जज्गी सिटी सेंटर तक तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

Advertisement

दरअसल ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में श्री गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर 7 अगस्त को माथा टेकने पहुंचे ऑल इंडिया एंटी खालिस्तानी फ्रंट के नेशनल प्रेसिडेंट गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी पर हमला होने के मामले मेेंं 2 सिख युवकों के गिरफ्तारी को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। इसी मामले को लेकर पहले सिखों ने थाना पंजोखरा का घेराव भी किया था और बाद में दोनों मांगों को लेकर एसपी अंबाला को ज्ञापान भी सौंपा था। जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब कथित रूप से गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी की चपेट में आने से एक पाठी का पैर घायल हो गया। गाड़ी पाठी के पैर पर चढ़ने की घटना से मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने इसका कड़ा विरोध जताया।

Advertisement

मंड की गिरफ्तारी और दोनों युवकों की रिहाई की मांग को लेकर पहले गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में एक बैठक हुई। बैठक में घटना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई व आगामी रणनीति और कार्रवाई पर विचार किया गया। मंड पर कार्रवाई न होने व पकडे जाने वालों की रिहाई को लेकर सिख समाज में रोष जताया है। बैठक में सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और माता बलविंदर कौर, एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा, उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह तलाकौर, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, सदस्य रुपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब, रुपिंदर सिंह लाडी, सुखदेव सिंह न्यूवला, गुरतेज सिंह, गुरजीत सिंह धमोली, हरिंदर सिंह राछेड़ी, निर्मल सिंह जोला और बलकार सिंह मर्दों साहिब समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

बैठक में वक्ताओं का कहना था कि मंड की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की जबकि गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से दी गई शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई जिससे लगता है कि पुलिस एकतरफा रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने सभी शिकायतों पर निष्पक्ष और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की। बैठक में उस सड़क दुर्घटना का मुद्दा भी उठाया गया जिसमें गुरसिमरन सिंह मंड से संबंधित वाहन उनके पुत्र भवजोत सिंह चला रहे थे। संगत ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है।

Advertisement
×