Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Sikh Pakistan Visit : श्रद्धा की सरहद नहीं होती... गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर पाकिस्तान पहुंचे 600 भारतीय सिख, वाघा बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत

भारत से लगभग 600 सिख तीर्थयात्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर पाकिस्तान पहुंचे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sikh Pilgrims Pakistan Visit : भारत से लगभग 600 सिख तीर्थयात्री बुधवार को पांचवें सिख गुरु, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंचे। इन कार्यक्रमों का आयोजन 'इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड' (ईटीपीबी) तथा धार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। ईटीपीबी के प्रवक्ता गुलाम मोहयुद्दीन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''भारत से लगभग 600 सिख तीर्थयात्री आज पांचवें सिख गुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लाहौर पहुंचे।''

Advertisement

पंजाब के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री तथा पीएसजीपीसी के प्रधान सरदार रमेश सिंह अरोड़ा, ईटीपीबी के अतिरिक्त सचिव (धार्मिक स्थल) नासिर मुश्ताक और अन्य अधिकारियों ने वाघा सीमा पर भारतीय सिखों का स्वागत किया। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि 14 वर्षों के अंतराल के बाद इतनी बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्री इस अवसर पर पाकिस्तान आए हैं।

Advertisement

मुश्ताक ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें चिकित्सीय सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंध और बेहतर परिवहन सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस आयोजन का मुख्य समारोह 16 जून को लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब में आयोजित किया जाएगा।

इस बीच अमृतसर से प्राप्त खबर के अनुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अनुसार, सर्वोच्च गुरुद्वारा संस्था द्वारा प्रायोजित 541 तीर्थयात्रियों को वीजा प्रदान किए गए। इस तीर्थयात्रा के लिए पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों की कुल संख्या लगभग 700 होने की उम्मीद है।

Advertisement
×