Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Shirtless Protest : अदालत ने आईवाईसी के 3 कार्यकर्ताओं को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को अदालत में पेश किया गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Shirtless Protest : दिल्ली की एक अदालत ने 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान कमीज उतार कर प्रदर्शन करने के सिलसिले में शिमला से गिरफ्तार कर यहां लाए गए भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के तीन आरोपी कार्यकर्ताओं को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की उस याचिका पर आदेश पारित किया, जिसमें तीनों आरोपियों से पांच दिन के लिए हिरासत में पूछताछ का अनुरोध किया गया था। मजिस्ट्रेट ने कहा कि तीनों आरोपियों को एक मार्च को पुलिस हिरासत पूरी होने पर अदालत में पेश किया जाना चाहिए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

Advertisement

कार्यवाही के दौरान, लोक अभियोजक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सौरभ और अरबाज खान व मध्य प्रदेश के सिद्धार्थ अवधूत "हिमाचल प्रदेश में छिपे हुए थे", और उन्हें बुधवार को सुबह लगभग 6:40 बजे एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अभियोजक ने कहा कि तीनों को उसी दिन अपराह्न लगभग 1:40 बजे शिमला में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट हिरासत के अनुरोध वाली याचिका को स्वीकार कर लिया और उन्हें 18 घंटे के भीतर दिल्ली की संबंधित अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

Advertisement

सिद्धार्थ ने 20 फरवरी को शिखर सम्मेलन स्थल पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शित टी-शर्ट डिजाइन की थी, जबकि सौरभ ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। उन्होंने कहा कि सौरभ और अरबाज विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे। अभियोजक ने कहा कि एक लाख से अधिक टी-शर्ट छापी गईं... हमें छपाई के स्रोत का पता लगाना होगा, साजिश की उत्पत्ति और कार्यप्रणाली का पता लगाना होगा, सह-आरोपियों से उनका सामना कराना होगा, बरामदगी करनी होगी। इसमें शामिल अन्य लोगों के नाम पता लगाने होंगे...। आरोपियों के वकील ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार करके प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की है।

अधिवक्ता ने पूछा कि किसी बरामदगी पर असर नहीं हुआ, नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। अगर आप प्राथमिकी देखें, तो उसमें वही वाक्य लिखा है जो जेएनयू मामले में था: 'टुकड़े-टुकड़े'। हम किस तरह की मिसाल कायम कर रहे हैं? उन्होंने यह भी दावा किया कि "मुख्य विपक्षी दल से संबंधित कुछ लोगों को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। वे राजनीतिक दलों के लिए एक उदाहरण स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपी अजय कुमार और राजा गुर्जर को भी 3 दिन की रिमांड पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उनकी हिरासत भी तीन और दिन के लिए बढ़ा दी।

इन गिरफ्तारियों के चलते दिल्ली और शिमला की पुलिस टीमों के बीच तनावपूर्ण गतिरोध पैदा हो गया, जो वीरवार सुबह नाटकीय 24 घंटों के बाद समाप्त हुआ, जब दिल्ली पुलिस की टीम को अंततः तीनों आरोपियों के साथ राजधानी लौटने की अनुमति मिल गई। इस गतिरोध में, एसीजेएम से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बावजूद दिल्ली पुलिस की टीम को लगभग पांच घंटे तक "रोक कर" रखा गया।

Advertisement
×