Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Shimla Murder : शिमला में स्कूल संचालिका की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों पर नजर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Shimla Murder : राजधानी शिमला के संजौली इलाके में शनिवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नामी स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के गेट पर शनिवार देर शाम यह घटना हुई। हमलावर स्कूल के गेट पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने महिला पर तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली सीधे उनके सिर में लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मीनाक्षी मित्तल के रूप में हुई है, जो स्कूल में बतौर एडमिनिस्ट्रेटर कार्यरत थीं।

Advertisement

आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और पूरे क्षेत्र में एक व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, जांच को आगे बढ़ाने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, तकनीकी सबूतों की मदद से हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Advertisement
×