Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Share Market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

Share Market : घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। प्रमुख सूचकांकों पर शुरुआती मिनटों में ही बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 431.95 अंक टूटकर 85,007.67 अंक पर पहुंच गया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Share Market : घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। प्रमुख सूचकांकों पर शुरुआती मिनटों में ही बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 431.95 अंक टूटकर 85,007.67 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 105.6 अंक फिसलकर 26,144.70 अंक पर आ गया।

दिग्गज शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट के शेयर में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटर्नल, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर भी नुकसान में रहे।

Advertisement

हालांकि आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयरों में सीमित तेजी देखने को मिली, जिससे गिरावट कुछ हद तक थमी।

Advertisement

एशियाई बाजार मजबूत, एफआईआई बिकवाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत गिरकर 61.61 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 36.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,764.07 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

Advertisement
×