Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Accident झारखंड में ट्रक और वैन की टक्कर में सात लोगों की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा आधी रात के करीब राजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र के बारलोंग बुधबाजार में हुआ। वैन में बैंड पार्टी के लोग सवार थे। रामगढ़ के उप मंडल पुलिस अधिकारी आलोक रंजन ने बताया, ''ट्रक और वैन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का पास के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।'' उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Advertisement
×