Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Sensex Nifty Today: विदेशी बिकवाली से बाजार दबाव में, टाटा स्टील-एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 298.75 अंक गिरकर 77,760 पर, निफ्टी 74 अंक टूटा। ब्रेंट क्रूड 87.21 डॉलर पर, FII ने कल 510.69 करोड़ के शेयर बेचे, रुपया डॉलर के मुकाबले 95.43 पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अमेरिका-ईरान के बीच जारी गतिरोध से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 298.75 अंक टूटकर 77,760.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.20 अंक की गिरावट के साथ 24,321.90 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं इटर्नल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को कारोबार के अंतिम दौर में हुई लिवाली से 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 95.43 प्रति डॉलर पर

विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 95.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपये पर दबाव बना रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.39 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की मामूली बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 95.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.78 पर रहा।

Advertisement
×