Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अमित शाह के दौरे से पहले श्रीनगर में सुरक्षा सख्त, आबी गुजर में चलाया तलाशी अभियान

आबी गुजर इलाके की ओर जाने वाले सभी प्रवेश और निकास बिंदु सील

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। पीटीआई फाइल फोटो
Advertisement

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के आबी गुजर इलाके में सुरक्षा बलों ने बुधवार को अचानक घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घाटी के निर्धारित दौरे से ठीक तीन दिन पहले हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आबी गुजर इलाके की ओर जाने वाले सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया। इस इलाके में कई आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। इलाके में कई परिसरों और राहगीरों की तलाशी ली गई। सुरक्षा बलों द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×