Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Security Operation: कश्मीर में प्रतिबंधित संगठन पर पुलिस का शिकंजा, 26 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Security Operation: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को सोपोर पुलिस जिले में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से कथित रूप से जुड़े 26 ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत संगठन के खिलाफ दर्ज मामले की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisement

Security Operation: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को सोपोर पुलिस जिले में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से कथित रूप से जुड़े 26 ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत संगठन के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के तहत की गई।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर में की गई छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से अपराध में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेज, किताबें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।

Advertisement

प्रवक्ता ने कहा, "प्रतिबंधित संगठनों और अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई के तहत सोपोर पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस जिले सोपोर के 26 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि ये तलाशी सोपोर पुलिस जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जेईआई के नेताओं, सदस्यों और कार्यकर्ताओं से जुड़े आवासीय और अन्य ठिकानों पर की गई। प्रवक्ता कहा, "यह अभियान कानून के अनुसार तय प्रक्रिया और नियमों का पालन करते हुए चलाया गया।" उन्होंने बताया कि जब्त की गई सामग्री की जांच की जा रही है, ताकि प्रतिबंधित संगठन से जुड़े अन्य संबंधों और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

प्रवक्ता ने कहा, "यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन निरंतर जारी प्रयासों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य प्रतिबंधित संगठनों और अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क को खत्म करना और देश की सुरक्षा, संप्रभुता व अखंडता के खिलाफ होने वाली गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करना है।"

Advertisement
×