Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Search Operation: जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकी आवाजाही से अलर्ट, राजौरी-उधमपुर में सर्च ऑपरेशन

Search Operation: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और उधमपुर जिलों के वन क्षेत्रों में संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तीन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पुलिस और सेना तुरंत इलाके में पहुंची और संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। पीटीआई फाइल फ़ोटो
Advertisement

Search Operation: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और उधमपुर जिलों के वन क्षेत्रों में संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तीन संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार देर रात ग्रामीण अनिल सूदन का राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में अपर लारडिया स्थित उसके घर के पास से कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

Advertisement

हालांकि, तीनों ने अनिल सूदन को दुआ खड्ड के जंगल तक रास्ता दिखाने के लिए इस्तेमाल करने के बाद तड़के करीब 3.15 बजे छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और सेना घटनास्थल पर पहुंची और संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि अभी तक संदिग्धों से कोई संपर्क नहीं हुआ है।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने काले कपड़े पहने और पीठ पर बैग तथा हथियार लिये दो लोगों की गतिविधि की सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने राजौरी के मंडुगाला ढोक जंगल को भी घेर लिया। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के चिगली केया गांव में भी एक अन्य तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

उधमपुर के मजालता इलाके में सत्रह सितंबर को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे, जबकि एक आतंकवादी कथित तौर पर घायल होने के बाद मौके से भाग निकला था।

Advertisement
×