Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

School Viral Video : छुट्टियों के दौरान स्कूल परिसर में रंगीन कार्यक्रम, अश्लील डांस का वीडियो वायरल; FIR की मांग

बलिया जिले के एक सरकारी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य किया गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

School Viral Video : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुए कथित अश्लील नृत्य का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला सीयर शिक्षा ब्लॉक के तारणपुर गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नर्तकी द्वारा अश्लील नृत्य किया गया, जिसका वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया।

Advertisement

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल में 20 मई से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है। उस समय स्कूल बंद था। स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश प्रसाद फिलहाल जनगणना कार्य में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात हैं।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यक्रम तारणपुर गांव के राम बच्चू भारती के घर में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुआ था। बताया गया कि बारात को स्कूल परिसर में रोका गया और वहीं पर गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया।

शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक के माध्यम से थाने में शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×