Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

School Bus Fire: जैसलमेर में चलती स्कूल बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं

School Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक स्कूल बस में आग लग गई लेकिन समय रहते उसमें में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के मुताबिक हादसा सदर थाना इलाके के धऊवा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisement

School Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक स्कूल बस में आग लग गई लेकिन समय रहते उसमें में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस के मुताबिक हादसा सदर थाना इलाके के धऊवा गांव के पास हुआ। यह बस सुबह जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों में बच्चों को लेने जा रही थी तभी अचानक उसमें आग लग गई।

Advertisement

उसने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। पुलिस ने बताया कि अचानक लगी आग तेजी से पूरी बस में फैल गई लेकिन सभी बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण ज्ञात नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
×