Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कर्नल सोफिया पर BJP मंत्री विजय शाह टिप्पणी मामले में SC में कल हो सकती है सुनवाई

Colonel Sophia: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की उस याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ ‘‘अभद्र भाषा'' का प्रयोग करने के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कर्नल सोफिया की फाइल फोटो।
Advertisement

Colonel Sophia: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की उस याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ ‘‘अभद्र भाषा'' का प्रयोग करने के आरोप में खुद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ द्वारा मंत्री की याचिका पर सुनवाई किए जाने की संभावना है। मंत्री ने अपनी टिप्पणियों पर खेद व्यक्त किया है।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई 2025 को कर्नल कुरैशी के खिलाफ अपनी टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने के लिए शाह को फटकार लगाई थी और कहा था कि वह ‘‘अदालत के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं।''

Advertisement

यह भी पढ़ें: Colonel Sophia Dispute : कर्नल सोफिया के सम्मान में SC का सख्त रुख, मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार

शाह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने तर्क दिया था कि मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफीनामा जारी किया है, जिसे ऑनलाइन साझा किया गया था और इसे अदालत के रिकॉर्ड में रखा जाएगा। शीर्ष अदालत ने तब कहा था, ‘‘ऑनलाइन माफी क्या होती है? हमें उनकी मंशा और ईमानदारी पर संदेह होने लगा है। आप माफी को रिकॉर्ड पर रखें। हमें इसे देखना होगा।''

उसने मंत्री के बयानों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) को 13 अगस्त 2025 तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। SIT का एक अधिकारी सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट लेकर अदालत में पेश हुआ। पीठ ने कहा था कि शाह के बयानों के बजाय उन लोगों के बयान दर्ज किए जाने चाहिए थे जिनकी भावनाएं आहत हुई थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 28 मई को कर्नल कुरैशी के खिलाफ शाह की विवादास्पद टिप्पणियों के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष कार्यवाही बंद करने का आदेश दिया और SIT से स्थिति रिपोर्ट मांगी थी।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने शाह को फटकार लगाई थी और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए SIT का गठन किया था। एक वीडियो वायरल होने के बाद शाह आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे, जिसमें उन्हें कथित तौर पर कर्नल कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए देखा गया था।

कुरैशी ने एक अन्य महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर' पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान देश भर में प्रसिद्धि हासिल की थी। हाई कोर्ट ने कर्नल कुरैशी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक'' टिप्पणी करने और ‘‘अभद्र भाषा'' का प्रयोग करने के लिए शाह को फटकार लगाई और पुलिस को उनके खिलाफ शत्रुता व नफरत को बढ़ावा देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

Advertisement
×