Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Safai Karamchari Strike: सिरसा में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी रोकी, चालक से हाथापाई

बेगू रोड पर गाड़ी का शीशा तोड़ा; 23 दिन से हड़ताल पर हैं कर्मचारी, मंगलवार को ऐलनाबाद में भी हुआ था विवाद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हमले में टूटा गाड़ी का शीशा। फोटो स्रोत हमारे प्रतिनिधि
Advertisement

कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने व अन्य मांगों को लेकर सिरसा में पिछले करीब 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन अब उग्र रूप लेने लगा है। बुधवार सुबह सिरसा में हड़ताली कर्मचारियों ने बेगू रोड क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठा रही एक गाड़ी को रुकवाया और उसके चालक के साथ हाथापाई की।

प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के शीशे पर प्रहार कर उसका शीशा भी तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह , पवन कंबोज व अन्य भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Advertisement

बुधवार को नगर परिषद के ठेकेदार की एक गाड़ी बेगू रोड पर मोहता गार्डन कॉलोनी में डोर टू डोर कचरा उठा रही थी। इस बात की भनक मिलने पर कुछ सफाई कर्मचारी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी रुकवा कर चालक के साथ हाथापाई की। एक युवक ने गाड़ी के शीशे पर वार कर शीशा भी तोड़ दिया।

Advertisement

वही इस मामले में मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी वर्णनीय है कि मंगलवार को ऐलनाबाद क्षेत्र में भी सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने आई टीम को रोकने का प्रयास किया और महिला कर्मचारी जेसीबी मशीन पर चढ़ गई। कुछ कर्मचारियों ने वहां एकत्रित कूड़ा पुलिसकर्मियों पर भी फेंका था।

Advertisement
×